धर्म-अध्यात्म

मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें खास ख्याल, बिल्कुल भी ना करें ये गलती

Triveni
11 Feb 2021 1:25 AM GMT
मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें खास ख्याल, बिल्कुल  भी ना करें ये गलती
x
आज यानी 11 फरवरी को मौनी अमावस्या है। यह अमावस्या माघ महीने में आती है ऐसे में इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज यानी 11 फरवरी को मौनी अमावस्या है। यह अमावस्या माघ महीने में आती है ऐसे में इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों पर स्नान का विधान है। इस अमावस्या का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन जो व्यक्ति करते हैं उन्हें दिनभर मौन रहना होता है जिस तरह मुनि मौन रहते हैं। इसके चलते इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना जरूर होती है।

मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें ख्याल:
ये करें:
1. इस दिन तिल, तिल का तेल, तिल के लड्डू, कपड़ें और आंवला दान करना चाहिए।
2. इस दिन कम्बल या फिर किसी ऊनी कपड़े को साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। साथ ही भोजन भी करवाना चाहिए।
3. इस दिन काले तिल को गुड़ में मिलाकर लड्डू बनाना चाहिए और इसे लाल कपड़े में बांधकर दान करना चाहिए।
4. इस दिन पितृ श्राद्ध का भी विधान है।
5. इस दिन किसी पवित्र नदी जैसे नर्मदा, गंगा, सिंधु, कावेरी आदि में स्नान करने से दोषों का निवारण होता है।
ये न करें:
1. इस दिन नहाते समय और नहाने से पहले तक मौन रहें।
2. घर में कलेश न करें। किसी से कड़वा न बोलें।
3. इस दिन शरीर पर तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए।
4. जो व्यक्ति व्रत कर रहा है तो उसे इस दिन श्रृंगार नहीं करना चाहिए।
5. सुबह के समय जल्दी उठ जाना चाहिए। बिना नहाए भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
6. इस दिन शराब, मांस को ग्रहण नहीं करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Next Story