धर्म-अध्यात्म

गुप्त नवरात्रि पर 9 दिन तक इन बातों का रखें ख्याल

Triveni
13 Feb 2021 2:43 AM GMT
गुप्त नवरात्रि पर 9 दिन तक इन बातों का रखें ख्याल
x
माघ महीने की गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई है। इस दौरान पूरे 9 दिनों तक दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेसक |माघ महीने की गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई है। इस दौरान पूरे 9 दिनों तक दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन 9 दिनों तक माता भगवती को अपराजिता का फूल अर्पित किया जाता है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रार्थना की जाती है। इसी तरह इन 9 दिनों तक व्यक्ति को कई बातों का ध्यान रखना होता है जिनके बारे में हम आपको जागरण अध्यात्म के इस लेख में बता रहे हैं।

1. इन 9 दिनों में आपको मांस-मछली-मदिरा, लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
2. वैसे तो नारी का सम्मान हमेशा ही करना चाहिए। ऐसे में कोशिश करें इन 9 दिनों तक नारी का सम्मान करें। उन्हें ठेस न पहुंचाए। मान्यता है कि मां भगवती उन्हीं लोगों की पूजा स्वीकार करती हैं जो नारी का सम्मान करते हैं।
3. इन 9 दिनों तक घर का वातावरण शांतिमय होना चाहिए। सभी से प्रेम व सद्भाव रखना चाहिए। इस दौरान किसी का अपमान न करें और घर की शांति भी भंग न करें।
4 . नवरात्रि के एक दिन पहले किचन और मंदिर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए। मंदिर में नए वस्त्रों का इस्तेमाल करें। साथ ही इस दौरान बाल, नाखुन और दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए।
5. नवरात्रि के दिन पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी जरुर रखें। साथ ही इन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें।
6. इस नवरात्रि को तंत्र-मंत्र के लिए जाना जाता है। हलांकि, आजकल कई लोग तंत्र-मंत्र का इस्तेमाल गलत कामों के लिए भी कर रहे हैं ऐसे में इस तरह के लोगों से दूर बनाकर रखें।
7. इस दौरान अगर आपने कलश स्थापना की है तो ध्यान रहे कि आप घर पर एक क्षण के लिए भी ताला न लगाएं। साथ ही पूजा करना या नैवेद्य चढ़ाना न भूलें।
8. अगर घर पर कोई अतिथि या भिखारी आता है तो उसे भोजन कराकर ही भेजें। उनका अपमान न करें। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं।
9. दिन में भगवान की पाठ करें। सोने से बचें। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।
10. नवरात्रि पर अगर आपने नौ दिन का उपवास किया है तो ब्रह्मचर्य का पालन करें।


Next Story