धर्म-अध्यात्म

कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की पाने के लिए करें उपाय

Khushboo Dhruw
1 Oct 2023 3:11 PM GMT
कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की पाने के लिए करें उपाय
x
ग्रह वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और इस राशि के जातकों का स्वभाव बहुत ही गर्म होता है। लेकिन ये क्रोधी होने के साथ-साथ दयालु भी होते हैं। वृश्चिक राशि के जातक सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं। यह जातक ज्यादा किसी से कोई मतलब ऱखते हैं। इनको अपने कार्यों में किसी का दखल करना पसंद नहीं होता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो ये शांत नहीं रहते हैं। यह लोग काफी मेहनती स्वभाव के होते हैं। जिस कारण ये हर क्षेत्र में सफल रहते हैं।
इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में कुशल माना जाता है। लेकिन कई बार किस्मत का साथ ना मिलने पर यह हताश हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। इन उपायों को करने से वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे।
कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की पाने के लिए करें उपाय
अगर व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में वृश्चिक राशि के जातकों को कोई समस्या आती है, तो उनको रविवार के दिन दोपहर के समय अपने हाथ में 6 चक्कर लगाकर कलावा बांधना चाहिए। साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
इस उपाय से टिकने लगेगा पैसा
अगर आपके हाथ में पैसा है, और आप उसे रोक नहीं पा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजन करें। मां लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। नवरात्रि के दिन अखंड ज्योति जलाकर उनका पूजन करें। ऐसा करने से वृश्चिक राशि के जातकों की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
आर्थिक परेशानियों को ऐसे करें दूर
अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक लाल कपड़े में नारियल को बांध लें। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते हुए उसे माता के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
इस दिन तिजोरी में रखें कुबेर देवता की तस्वीर
अगर धन के देवता कुबेर की तस्वीर को मंगलवार के दिन अपनी घर की तिजोरी में रखते हैं, तो आपके घर में धन का आगमन होगा। ऐसा करने से आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी।
इस दिन तिल के तेल का दान लाभकारी
तिल के तेल का दान शनिवार के दिन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से बहुत जल्द छुटकारा मिलेगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी।
Next Story