- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Ke Kamkor Hone...
धर्म-अध्यात्म
Shani Ke Kamkor Hone Ke Lakshan: अगर कुंडली में कमजोर है शनि देव की स्थिति, तो करें ये उपाय
Sarita
4 Feb 2026 12:28 PM IST

x
Shani Ke Kamkor Hone Ke Lakshan: हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि देव को न्यायाधीश और कर्मफल दाता माना जाता है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल और दंड प्रदान करते हैं. यही कारण है कि लोग शनि देव का नाम सुनकर घबरा जाते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव से नहीं घबराना चाहिए. अच्छे कर्म करने पर शनि हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं|
वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि कभी माफ नहीं करते और दंड देते हैं. अगर शनि देव किसी की जातक की कुंडली में अशुभ स्थिति में होते हैं, तो इससे व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंडली में शनि के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं? साथ ही जानते हैं कुंडली में शनि को मजबूत करने के उपाय|
कुंडली में कमजोर शनि के लक्षण:
जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में होते हैं उसका जीवन परेशानियों से घिर जाता है. ऐसे लोग अक्सर गलत संगत में पड़ जाते हैं. शराब, सिगरेट और अन्य बुरी आदतें लग जाती हैं. बार-बार पैसों का नुकसान होना शुरू हो जाता है. ऐसे लोगों को मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती. नौकरी और कारोबार में कई समस्याएं आ जाती हैं|
जिनकी कुंडली में शनि कमजोर होते हैं, ऐसे लोगों के घर-परिवार में हमेशा अशांति छाई रहती है. ऐसे लोग दूसरों से धोखा खाते हैं. मेहनत का सही फल भी नहीं मिल पाला है|
कुंडली में शनि को मजबूत करने के उपाय:
कुंंडली में शनि को मजबूत करने के लिए हमेशा मेहनत और ईमानदारी से काम करना चाहिए. आलस्य और धोखाधड़ी से बचना चाहिए. शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान दान करना चाहिए. पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए. हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए. घर की पश्चिम दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए|
TagsShaniकुंडलीकमजोरशनि देवउपाय ShanihoroscopeweakShani Devremedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





