धर्म-अध्यात्म

Swapna Shastra: सपने में इन 3 पक्षियों को देखना होता है बेहद शुभ

Sarita
17 April 2025 8:04 AM IST
Swapna Shastra: सपने में इन 3 पक्षियों को देखना होता है बेहद शुभ
x
Swapna Shastra: हिंदू धर्म के अनुसार सपनों का मानव जीवन में बहुत महत्व होता है। रात में देखे गए सपने हमारे जीवन से जुड़ा कोई न कोई संकेत जरूर देते हैं। स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सपनों में दिखाई देने वाली चीजें या वस्तुएं हमारे जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देती हैं। स्वप्न शास्त्र से हम सपनों में दिखाई देने वाली चीजों का मतलब जान सकते हैं।
हम जो भी सपने देखते हैं उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। ये सपने भविष्य में क्या होने वाला है इसका संकेत देते हैं, आज हम बात करेंगे इन तीन पक्षियों के बारे में, अगर आपको ये दिख जाएं तो समझ लीजिए आपके अच्छे दिन आ गए हैं।
सपने में तोता दिखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में तोता दिखे तो समझो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं, यानी तोता देखना बहुत ही शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि तोता देखना धन लाभ का संकेत होता है. वहीं अगर आपको सपने में तोते का जोड़ा दिखा है तो मतलब आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है. तोता दिखना घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आने का संकेत भी होता है|
सपने में उल्लू दिखना
अगर सपनों में उल्लू नजर आये तो ये घर में माता लक्ष्मी के आने का संकेत है. उल्लू दिखने पर समझ लिजिए आर्थिक समस्याएं खत्म होने वाली हैं. वहीं उल्लू दिखना व्यापार, नौकरी में तरक्की का भी संकेत होता है|
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में मोर नजर आना बेहद शुभ संकेत है. मोर भगवान कार्तिकेय की सवारी है, इसलिए माना जाता कि मोर सपने में दिखने से कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मिलते हैं. साथ ही, ऐसा सपना घर की सुख-समृद्धि में उन्नति होने का इशारा करता है|
Next Story