- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Surya Nakshatra...
धर्म-अध्यात्म
Surya Nakshatra Gochar: सूर्य के नक्षत्र बदलने से चमकेगा 2 राशियों का भाग्य, अचानक से दिख सकते हैं बड़े बदलाव
Sarita
16 Feb 2026 7:43 AM IST

x
Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 19 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मेष राशि
सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। 19 फरवरी के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी आप बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी अचानक से अच्छे बदलाव आपको दिखेंगे, कुछ लोगों को अप्रत्याशित रूप से पदोन्नति मिलने की संभावना है। कारोबारियों को भी अच्छे परिणाम कारोबार के क्षेत्र में मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाएंगे तो यात्राओं से भी आपको सुखद परिणाम मिलने के आसार हैं।
तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके संचित धन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। रोजगार की तलाश में लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। सेहत को लेकर अगर चिंताएं थीं तो उनसे भी मुक्ति मिलने की संभावना है। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनको कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी ऐसे शख्स से आपको धन लाभ मिल सकता है जिससे लाभ मिलने की आपको कभी उम्मीद नहीं थी।
TagsSurya NakshatraGocharसूर्यनक्षत्र2 राशियोंभाग्यSurya Nakshatra TransitSunconstellationtwo zodiac signsfortune जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





