- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Surya Grahan 2026: 17...
धर्म-अध्यात्म
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें किन राशियों को होगा धनलाभ
Sarita
8 Feb 2026 8:54 AM IST

x
Surya Grahan 2026: शास्त्रों के अनुसार, सूर्यग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है. 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या पर साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान करने से इसके अशुभ परिणामों से बचा जा सकता है. वैसे तो साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखायी नहीं देने वाला है. इस ग्रहण का सूतक भी नहीं माना जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. कुछ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से करियर और कारोबार में तरक्की प्राप्त होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में|
साल का प्रथम सूर्य ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार के दिन लगेगा. इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि होगी. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 मिनट पर शुरु होगा. इस ग्रहण का समय शाम 05:12 मिनट से शाम 05:42 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहण का समापन रात 07 बजकर 58 मिनट पर होगा. ग्रहण का कुल समय 2 घंटा 31 मिनट का होगा|
सूर्यग्रहण का राशियों पर शुभ प्रभाव:
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के 11वें भाव में सू्र्यग्रहण का प्रभाव होगा. इस ग्रहण से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा. इनकी इच्छाएं पूरी होंगी. मकान और वाहन का सुख मिलने की संभावनाएं हैं. करियर में तरक्की होगी. व्यापार में धन लाभ देखने को मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं|
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के 10वें भाव में सूर्यग्रहण होगा. ग्रहण का फल आपके लिए उत्तम होने वाला है. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में नए निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. धन की समस्या दूर होगी. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा|
मिथुन राशि के जातकों के 9वें भाव में सूर्य ग्रहण का प्रभाव होगा. सूर्यग्रहण की वजह से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी. विदेश से लाभ के अवसर मिलेंगे और धन लाभ होगा. भाग्य का सहयोग बना रहेगा. धार्मिक यात्राएं हो सकती है. करियर और कारोबार में मन के मुताबिक उन्नति प्राप्त होगी|
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के 5वें भाव में सूर्यग्रहण होगा. इनके लिए भी सूर्यग्रहण उत्तम फल देने वाला है. इन्हें अचानक से धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार से लाभ मिलेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है. नौकरी और व्यापार की परेशानियां समाप्त होंगी और प्रेम संबंध मधुर होंगे|
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के तीसरे भाव में सूर्यग्रहण होगा. ग्रहण धनु राशि के लिए शुभ फल देने वाला होगा. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन और वेतन में बढ़ोतरी होगी. व्यापार से संबंधित यात्राएं सफल होंगी. व्यापार में नया निवेश आपको लाभ प्रदान करने वाला होगा|
इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में सूर्य ग्रहण होगा. सूर्यग्रहण आपको शुभ फल देगा. आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. धन आगमन के संकेत हैं. पैतृक संपंत्ति से लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. करियर और कारोबार में उन्नति देखने को मिलेगी और सेहत में सुधार होगा|
TagsSurya Grahanसूर्यग्रहणराशियोंधनलाभSolar EclipseZodiac SignsFinancial Gain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





