- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Surya Grahan 2025: साल...
धर्म-अध्यात्म
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन 3 राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय
Sarita
21 Sept 2025 11:13 AM IST

x
Surya Grahan 2025: आज रात 10 बजकर 59 मिनट से कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक लगा रहेगा। यह ग्रहण दक्षिण आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अटार्कटिका में दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा फिजी, अमेरिकन समोआ, न्यूजीलैण्ड में भी ये ग्रहण दृश्यमान होगा। ये ग्रहण भारत में दृश्य नहीं रहेगा लेकिन फिर भी राशियों पर इस ग्रहण का कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। विशेष रूप से तीन राशियों को इस ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
तीन राशियों के लिए खतरनाक रहेगा सूर्य ग्रहण:
मेष राशि- यह सूर्यग्रहण मेष राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपके शत्रु आर पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको अंजान लोगों से सतर्क रहना होगा। आपके लिए सलाह है कि ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये- कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।
सिंह राशि- सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- आपको नारियल, नारियल का तेल या कुछ बादाम मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए।
तुला राशि- यह सूर्यग्रहण आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिये- अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए।
Next Story





