- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Surya Gochar Rashifal:...
धर्म-अध्यात्म
Surya Gochar Rashifal: सूर्य 17 अक्टूबर को तुला में करेंगे प्रवेश, करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर ये 3 राशियां रहें सतर्क
Sarita
17 Oct 2025 7:14 AM IST

x
Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को मित्र राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। वायु तत्व की राशि तुला में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को करियर के साथ ही पारिवारिक और आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि कौन-कौन सी हैं ये राशियां और क्या उपाय इनके जीवन में प्रतिकूलता को कम कर सकते हैं।
कर्क राशि
सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। इस भाव में बैठे सूर्य आपके परिवारिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। इस दौरान माता-पिता के साथ कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, संचित धन को खर्च करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर ही रहेंगे तो अच्छा होगा, अन्यथा गलत आरोप आप पर लग सकते हैं। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करें।
वृश्चिक राशि
सूर्य ग्रह आपके द्वादश भाव में संचार करेंगे, यह भाव व्यय का कहा जाता है। इस भाव में सूर्य के होने से आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। न चाहते हुए भी कई स्थितियों में पैसों का व्यय होगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें खासकर आंखों पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक स्तर पर वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो मान-सम्मान में कमी आ सकती है। करियर के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी आशातीत सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए, सफल अवश्य होंगे। उपाय के तौर पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपको करना चाहिए।
मीन राशि
सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा जिसके चलते आपका तनाव बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने की बजाय इस दौरान आपको कर्म पर ध्यान देना चाहिए। इस राशि के कुछ लोग नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन आपको बिना सलाह के आगे बढ़ने से बचना चाहिए। धन के मामलों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। निवेश करने वाले हैं तो किसी अनुभवी से बात जरूर करें। उपाय के तौर पर मीन राशि वालों को सुबह के समय सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।
TagsSurya Gochar Rashifalसूर्यतुलाप्रवेशकरियरआर्थिकसतर्कSurya Gochar HoroscopeSunLibraentrycareerfinancecaution HaryanaSandeepbeforeहरियाणासंदीपपहलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





