धर्म-अध्यात्म

Surya Favourite Zodiac Sign: इन 3 राशियों के लोगों पर हमेशा रहती है सूर्य की कृपा

Sarita
24 April 2025 8:37 AM IST
Surya Favourite Zodiac Sign: इन 3 राशियों के लोगों पर हमेशा रहती है सूर्य की कृपा
x
Surya Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह मौजूद हैं, जिन्हें नवग्रह भी कहा जाता है। इन ग्रहों में सूर्य, बुध, चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। हालांकि राहु और केतु को "छाया ग्रह" माना गया है। ये सभी अपने विशेष स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ग्रहों के इन प्रभावों से सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। इस दौरान सूर्य को सबसे खास ग्रह माना गया है और उन्हें ज्योतिष में ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। वह आत्मा, अधिकार, सम्मान, नेतृत्व गुण और पिता के कारक माने जाते हैं।
व्यक्ति की कुंडली में उनकी स्थिति जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत न हो, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आने लगती हैं और वह कई तरह की समस्याएं भी झेलता है। परंतु कुछ राशियों पर ग्रहों के राजा सूर्य की सदा कृपा बनी रहती हैं और यह सभी क्षेत्र में तरक्की भी करते हैं। आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं।
मेष राशि:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि सूर्य की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। सूर्य के प्रभाव से इनके आत्मविश्वास में वृद्धि और भाग्य बदलता है। समाज में मान-सम्मान मिलता है और ये लोग अपनी मेहनत और लगन से सभी कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।
सिंह राशि:
सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं और इन जातकों पर वह हमेशा मेहरबान रहते हैं। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को व्यापार, करियर, निवेश और शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इस राशि के जातक आत्मविश्वास माने जाते हैं और इनके नेतृत्व गुण इन्हें समाज में मान-सम्मान दिलाते हैं। इस राशि के लोगों का स्वयं पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता है।
सूर्य के प्रभाव से धनु राशि के लोग व्यवसाय और अध्ययन में सफल होते हैं। वह आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं। सरकारी कार्यों का भी इन्हें लाभ मिलता है। अगर यह किसी नए काम को करना चाहते हैं, तो सूर्यदेव के आशीर्वाद से उसमें आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य उपासना के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। यदि धनु राशि वाले इस दिन सूर्य को जल देते हैं, तो कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।
Next Story