- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sunday Upay :रविवार के...
धर्म-अध्यात्म
Sunday Upay :रविवार के दिन करें ये छोटा सा उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
Sarita
27 July 2025 10:18 AM IST

x
Sunday Upay : हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है। कुंडली में सूर्य अगर मजबूत हो तो जीवन में सुख, धन और यश की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से ये सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ स्थिति में हो या कमजोर भी हो तो व्यक्ति को रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य की कृपा से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
रविवार के दिन उगते सूर्य को जल चढ़ाना बहुत शुभ होता है। सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।
यदि आप प्रतिदिन सूर्य देव की पूजा नहीं करते हैं, तो कम से कम रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा अवश्य करें। रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं।
यदि आप नौकरी और व्यापार में उन्नति चाहते हैं, तो रविवार के दिन बहते जल में गुड़ और चावल मिलाकर जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से भक्तों की सूर्य देव पर कृपा बनी रहती है।
TagsSundayUpayरविवारउपायसमस्याओंमुक्तिSundayremedyproblemsrelief जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





