- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sunday Remedies:...
धर्म-अध्यात्म
Sunday Remedies: रविवार को करें ये 5 उपाय, भगवान सूर्य बरसाएंगे अपनी कृपा, बढ़ेगी धन-समृद्धि
Sarita
1 May 2025 7:34 AM IST

x
Sunday Remedies: हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, लेकिन रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का माना जाता है। सूर्यदेव को रोशनी, ऊर्जा, सेहत और सफलता का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार को कुछ खास और अच्छे काम किए जाएं, तो भगवान सूर्यदेव खुश होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन कुछ खास काम करने से जीवन में धन, सुख और सेहत में बढ़ोतरी होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और बरकत बनी रहे, तो रविवार के दिन ये 5 काम जरूर करें।
1. सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर एक तांबे के लोटे में साफ जल भरें। उसमें थोड़ा सा लाल चंदन, कुछ अक्षत यानी कि चावल और लाल फूल डालें। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन-संपत्ति बढ़ती है।
2. घर को साफ रखें
रविवार को अपने घर खासकर मुख्य दरवाजे और पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें। सफाई के बाद घर में चंदन, गुलाब या केवड़े की खुशबू वाला धूप या अगरबत्ती जलाएं। इससे घर का वातावरण पवित्र और शांतिपूर्ण बनता है। माना जाता है कि साफ-सुथरे और खुशबूदार घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
3. जरूरतमंदों को दान करें
रविवार के दिन गरीबों या जरूरतमंद लोगों को तांबे का बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ और मसूर की दाल दान करना बहुत शुभ होता है। दान करने से पुराने कर्मों का बोझ हल्का होता है और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं। साथ ही दान से पुण्य भी मिलता है।
4. सूर्य मंत्र का पाठ करें
रविवार को सूर्याष्टक का पाठ करना बहुत लाभकारी माना गया है। इनका पाठ करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन मजबूत बनता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
रविवार को लाल रंग का वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो लाल रंग की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं या किसी जरूरतमंद को लाल रंग का कपड़ा दान कर सकते हैं। लाल रंग सूर्यदेव का प्रतीक है, इसलिए इससे उनका आशीर्वाद बना रहता है। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
TagsSunday Remediesरविवारउपायभगवान सूर्यकृपाSundayRemedyLord SuryaBlessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





