धर्म-अध्यात्म

14 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, होगी धनवर्षा

Renuka Sahu
4 Jun 2022 1:48 AM GMT
Sun Gods grace will be on these zodiac signs till June 14, there will be rain
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। इस समय सूर्य देव वृष राशि में विराजमान हैं। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। सूर्य 14 जून तक वृष राशि में ही रहेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं सूर्य वृष राशि में रहकर किन राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं....

वृष राशि-
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
आय में वृद्धि हो सकती है।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
वृश्चिक राशि-
इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
लेन-देन से लाभ होगा।
धनु राशि-
आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि-
इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
Next Story