धर्म-अध्यात्म

ये राशियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा, इस राशिवाले प्यार में बरतें सतर्कता

Triveni
8 Jan 2021 12:47 PM GMT
ये राशियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा, इस राशिवाले प्यार में बरतें सतर्कता
x
आज दिनांक 8 जनवरी और साल 2021 का दूसरा शुक्रवार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|

आज दिनांक 8 जनवरी और साल 2021 का दूसरा शुक्रवार (Shukrawar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां आप अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
स्वास्थ्य अच्छआ रहेगा,आज आपके प्रियजनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। ऑफिस का वातावरण सहयोगात्मक रहेगा,आज पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर के सदस्य आपके लिये आज को उपहार ला सकते हैं। संतान के सुख की कामना रखने वाले के लिये आज कामना पूरी हो सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी व्यवसायिक योजना सफल होगी। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आज आपको उच्च प्रतिष्ठित लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यालयी शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगो के लिये आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
शारीरिक स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, किन्तु मन में कमजोरी रह सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी स्थिर रहने वाली है। आज दूसरों पर अपनी बातों को मनवाने के लिये आपकी जिद बेतुकी साबित होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये आपको आज यात्रा करनी पड सकती है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
सामूहिक परिवार मे रहने वाले लोगों का पहले से चला आ रहा पारिवारिक तनाव आज समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन संबंधी रुकावट आ सकती है। अभी आपको प्रतीक्षा करनी चाहिये। लव रिलेशनशिप आज आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज व्यवसाय में कुछ परेशानियां उत्पन्न होंगी। नौकरी करने वाले लोगो का दिन अच्छा जायेगा। भीड़-भाड़ वाली जगह या सामाजिक समारोह में जाने से आज आपका कोई कीमती सामान गायब हो सकता है। सावधानी रखनी चाहिये। बच्चों के लिये आज का दिन कुछ ठीक रहने वाला है स्वास्थ्य समस्यायें हो सकती है। शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्या राशि (Virgo)
पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। नौकरी पेशा लोगो को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिये, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज व्यापार बढ़ने से आप उत्साहित रहेंगे। अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। संचार माध्यमों से शिक्षा प3प्त करना कठिन हो सकता है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा
तुला राशि (Libra)
आज न्यायलय के मामले में की गयी लापरवाही आज आप पर भारी पड सकती है। कानूनी मामले आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। सार्वजनिक जीवन में रह रहे लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के लिये आज का दिन तनाव वाला हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिये आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन काम को लेकर काफी व्यस्त रहने वाला है। सारे काम पूरा करना आपके लिये आज चुनौती का काम हो सकता है। आज आपके आत्मसम्मान ठेस लग सकती है। निःसन्तान दम्पत्तियों को आज शुभ सूचना मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल लोगो के लिये आज का दिन सफल रहने वाला है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
शारीरिक स्वास्थ्य आज आपके लिये बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति आज आपकी बेहतर अवस्था रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाला कोई आपको प्रेम प्रस्ताव कर सकता है। आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा के लिये आज आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला
मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में आपको आज उचित सम्मान मिल सकता है। आर्थिक हालात स्थिर रहने वाले है। परवार के लोग आज कुछ ज्यादा ही डिमांडिंग हो सकते है। आज आप अपनी संतान की जिद के कारण महंगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। छात्रों को आज सीखने के लिये नये संसाधनों की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
सर्दी जुकाम आज आपको कष्ट पहुंता सकते हैं। आज व्यवसाय को लेकर रचनात्मक विचार मन में आयेंगे,जो आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक सिध्द होगें। राजनैतिक जीवन के लोग आज अपनी छवि को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। शादी के योग्य लोगों को आज कोई अच्छा रिश्ते का फ्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नारंगी
मीन राशि (Pisces)
आज आपको व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपके मित्र आपके सहायक सिध्द होगें। आज आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। आज आपकी आर्थिक चिन्ता दूर हो सकती है। नौकरी पेशा के लोगो को आज पदोन्नति मिल सकती है। शिक्षा के कारण आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा


Next Story