धर्म-अध्यात्म

Somwati Amavasya 2024 : साल के आखिरी सोमवार को पड़ेगी अमावस्या तिथि, नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय

Sarita
27 Dec 2024 11:15 AM IST
Somwati Amavasya 2024 :   साल के आखिरी सोमवार को पड़ेगी अमावस्या तिथि, नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय
x
Somwati Amavasya 2024 : पौष अमावस्या तिथि इस बार सोमवार के दिन पड़ रही है इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा. अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आने वाले साल में आप मनचाह फल पा सकते हैं. अमावस्या के दिन आप अपनी समस्या के अनुसार कुछ ज्योतिष उपाय करें. शादी नहीं हो रही या शादी में समस्या आ रही है, नौकरी नहीं है या नौकरी में तरक्की नहीं है, व्यापार ठप हो रहा है या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. किसी भी समस्या का समाधान आप इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके पा सकते हैं|
नौकरी में तरक्की दिलाने वाला उपाय
अगर आप नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो आप इस बार सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya Upay) के दिन एक हरा नींबू लेकर अपने घर के मंदिर में रखें. रात में इसे अपने माथे पर सात बार घुमाकर उतार लें. फिर इस नींबू को किसी चौराहे पर जाकर चार भागों में काटकर फेंक दें. फेंकने के बाद पीछे मुड़कर न देखें इससे आपकी नौकरी से जुड़ी हर बाधा दूर होगी|
शादी की समस्या दूर करने करने वाला उपाय
अगर आपकी शादी नहीं हो रही, योग ढीले हैं, शादी हो चुकी है लेकिन समस्या चल रही है तो आप साल की आखिरी अमावस्या तिथि पर जरुरतमंद लोगों को अन्न या वस्त्र का दान करें, इससे शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं|
व्यापार बढ़ाने वाला उपाय
ओम नमो नारायण मंत्र का जाप आप इस अमावस्या तिथि से करना शुरू कर दें, इससे व्यापार में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है. आप इस बार अमावस्या (Somwati Amavasya 2024) की रात अपनी दुकान के बाहर या मंदिर में देसी घी का दीपक जरूर जलाएं|
Next Story