- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Somwar ke Upay: सोमवार...
धर्म-अध्यात्म
Somwar ke Upay: सोमवार को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए क्या करें? यहां देखें भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय
Sarita
5 May 2025 7:57 AM IST

x
Somwar ke Upay: शिव पुराण में सोमवार व्रत की महिमा वर्णन किया गया है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार व्रत के पुण्य-प्रताप से हर मनोकामना पूरी होती है. सोमवार का दिन हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है. आइए जानते हैं सोमवार के दिन भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न करने के क्या उपाय हैं|
सोमवार को धन प्राप्ति के लिए क्या उपाय हैं?
सोमवार को धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करें और शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं. आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, दही, और शहद चढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, सोमवार के दिन धन प्राप्ति के लिए आप सफेद चीजों का दान कर सकते हैं जैसे कि वस्त्र, चावल, और दूध आदि|
भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न करने के क्या उपाय हैं?
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं:- सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और 11 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें|
बेलपत्र चढ़ाएं:- सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें, जो शिवजी को बहुत प्रिय है.
दीपक जलाएं:- सोमवार को शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जो कि जीवन में धन और समृद्धि लाता है.
सफेद चीजों का दान करें:- सोमवार को सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही, चीनी आदि का दान करना शुभ माना जाता है.
शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें:- सोमवार को शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं.
अखंड अक्षत उपाय:- सोमवार को अखंड अक्षत उपाय से भी धन की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है.
लौंग का उपाय:- सोमवार को दो लौंग लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.
माथे पर भस्म का तिलक लगाएं:- सोमवार को माथे पर भस्म का तिलक लगाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.
मंत्रों का जाप करें:- सोमवार को 108 बार “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
शिव जी को खीर का भोग लगाएं:- सोमवार को भगवान शिव को अखंडित चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए.
गन्ने के रस से अभिषेक करें:- हर सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें.
महामृत्युंजय मंत्र का जप करें:- सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है|
TagsSomwarUpayसोमवारशिवकृपाउपायSomwarMondayShivablessingsremediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





