धर्म-अध्यात्म

Somvati Amavasya 2024: आज मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जानें स्नान-दान का सही समय

Sarita
30 Dec 2024 6:39 AM IST
Somvati Amavasya 2024: आज मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जानें स्नान-दान का सही समय
x
Somvati Amavasya 2024: बता दें कि अमावस्या जब सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन महादेव की पूजा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए अब जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
सोमवती अमावस्या 2024 स्नान-दान मुहूर्त
पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 30 दिसंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर
पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त- 31 दिसंबर 2024 को देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर
सोमवती अमावस्या 2024 तिथि- 30 दिसंबर 2024
अमावस्या के स्नान-दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 24 मिनट से सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक
स्नान-दान करने के लिए अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
वृद्धि योग- सुबह से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक है।
सोमवती अमावस्या का महत्व
सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित स्त्रियों के द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन विवाहित स्त्रियां व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चंदन इत्यादि से पूजा करती हैं और वृक्ष के चारों ओर 108 बार कच्चा सूत का धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Next Story