- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु दोष को दूर करने...

x
उपरोक्त बातों के अलावा यदि आप घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र लगाएं
वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपयों को करने से घर में धन-धान्य की वर्षा होती है। पंडित दीपक पांडे बता रहे हैं, कि यदि आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं हैं। या फिर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए वास्तु के अनुसार अपने घर की साज-सज्जा करें। ऐसा करने पर आप धन से जुड़ी समस्याओं से बहुत हद तक मुक्ति पा सकते हैं।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय
घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं है। दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और मध्य में ॐ बनाएं। जिस मकान पर मंदिर की छाया पड़ती हो उस घर में रहने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। निवास हमेशा मंदिर से थोड़ा हटकर होना चाहिए। मंदिर के पीछे भी हमारा घर नहीं होना चाहिए। समृद्धि के लिए नार्थ ईस्ट दिशा में पानी से भरा हुआ कलश अपने घर में स्थापित करें। जिस घर में अशांति का वातावरण हो, लड़ाइयां हुआ करती हों वहां धन का अभाव रहता है। इसके लिए आपको ड्राइंग रूम में फूलों का एक गुलदस्ता रखना चाहिए। इसके साथ एक बात का और ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार के पास में हमको डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उसमें हम गंदगी को डालते हैं जो दारिद्रय का कारण बनती है। इसी तरह गंदे और अशुद्ध कपड़े भी मुख्य द्वार के पास ना डालें। पति पत्नी के बेडरूम में भगवान का मंदिर और पूजा पाठ की सामग्री नहीं होनी चाहिए। घर में जहां मंदिर हो उससे सटा शौचालय नहीं होना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
उपरोक्त बातों के अलावा यदि आप घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र लगाएं, तो आपको निसंदेह धन की प्राप्ति होगी। क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसके अलावा आप उत्तर दिशा में दीवार पर शीशा या कुबेर यंत्र भी लगा सकते हैं। यदि आप बिजनेस करते हैं या पैसे-जेवर आदि रखने के लिए घर में तिजोरी है, तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इसको इस तरह रखना चाहिए कि तिजोरी का द्वार दक्षिण-पश्चिम की ओर ही खुले। इससे धन आपके घर में स्थाई रूप से बना रहता है। मकान की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा सा एक्वेरियम रखने से भी फायदा होता है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





