- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Som Pradosh Vrat: मेष...
धर्म-अध्यात्म
Som Pradosh Vrat: मेष से मीन तक के लोग सोम प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, भगवान शिव की होगी कृपा
Sarita
26 Jan 2025 12:06 PM IST

x
Som Pradosh Vrat: जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत सोमवार के दिन रखा जाएगा। माघ महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोम प्रदोष व्रत पड़ रहा है। सोम प्रदोष की पूजा संध्या के समय की जाती है। सोम प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में कुछ उपाय करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कल सोम प्रदोष के दिन जरूर करें अपनी राशि अनुसार शाम के शुभ मुहूर्त में ये उपाय-
संध्या पूजा मुहूर्त - 05:56 पी एम से 08:34 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 38 मिनट्स
वृषभ राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि- शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
कर्क राशि- भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।
कन्या राशि- भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
तुला राशि- तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि- शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि- भोलेनाथ को खुश करने और शनि की साढे साती के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
TagsSom Pradosh Vratमेषमीनसोम प्रदोषउपायभगवान शिवकृपाSom Pradosh VratAriesPiscesSom PradoshRemedyLord ShivaBlessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





