- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Solar Eclipse 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण लगने में बचा है सिर्फ इतना समय, जानिए भारत में क्या होगा इसका असर
Sarita
29 March 2025 9:17 AM IST

x
Solar Eclipse 2025: हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है. जिसका लोगों के जीवन पर कई तरह से प्रभाव पड़ता है. सूर्य ग्रहण के दिन लोगों को कई बातों का ध्यान रखना होता है. ज्योतिष के अनुसार, इसका प्रभाव लाभकारी या हानिकारक भी हो सकता है. जिसका असर लंबे समय तक रहता है. साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के साथ शनि अमावस्या का भी संयोग है. साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि यानि 29 मार्च को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा|
सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा. शनिवार, 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर14 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट होगी|
कितना प्रभावी होगा सूतक काल?
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसका सीधा अर्थ यह है कि इस ग्रहण का भारत में कोई भौतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक या आध्यात्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस दौरान भारत में लोगों की दिनचर्या पहले की तरह सामान्य रहेगी. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव केवल उसी क्षेत्र में महसूस होता है जहां वह दिखाई देता है|
सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सूर्य ग्रहण के बाद गंगा जल से स्नान करें और पूरे घर और देवताओं को शुद्ध करें.
ग्रहण के दौरान सूर्य को सीधे देखने से बचें|
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल से भी घर से बाहर न निकलें.
ग्रहण के दौरान केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा कोई भी बुरा काम न करें|
ग्रहण समाप्ति के बाद हनुमान जी की पूजा करें. इससे आपके सभी संकट दूर होंगे.
सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना क्यों है वर्जित?
धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना नहीं चाहिए. पुराणों में यह भी कहा गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से सभी पुण्य और कर्म नष्ट हो जाते हैं|
TagsSolar Eclipse 2025सूर्य ग्रहणसमयSolar EclipseTimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





