- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Solah Somvar Vrat:...
धर्म-अध्यात्म
Solah Somvar Vrat: सावन से कर रहे हैं शुरुआत, तो जान लें ये 3 जरूरी नियम
Tara Tandi
10 July 2026 4:24 PM IST

x
Solah Somvar Vrat Niyam ज्योतिष न्यूज़: महादेव को समर्पित पावन सावन माह जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। सावन के पूरे महीने देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालकर पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव उपासना से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी पावन माह में कई श्रद्धालु सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत भी करते हैं। यह व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का एक अत्यंत प्रभावशाली और शुभ उपाय माना जाता है।
मान्यता है कि श्रावण मास में यदि कोई श्रद्धापूर्वक सोलह सोमवार व्रत का संकल्प लेता है, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सौभाग्य, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति का आगमन होता है। हालांकि, इस व्रत को शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है। आइए जानते हैं सोलह सोमवार व्रत से जुड़े 3 बड़े नियम।
इस वर्ष कब से शुरू होगा सावन ?
इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा।
सावन का पहला सोमवार - 3 अगस्त 2026
सावन का दूसरा सोमवार - 10 अगस्त 2026
सावन का तीसरा सोमवार - 17 अगस्त 2026
सावन का चौथा सोमवार - 24 अगस्त 2026
व्रत का संकल्प
सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करने से पहले भगवान शिव का ध्यान करके पूरे श्रद्धाभाव और निष्ठा के साथ व्रत का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद बिना किसी कारण व्रत को बीच में छोड़ने से बचें।
हर सोमवार विधि-विधान से करें पूजा
यदि आप सोलह सोमवार व्रत शुरू करते हैं, तो प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक करें, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके साथ ही सोलह सोमवार व्रत कथा, शिव आरती और शिव मंत्रों का जाप अवश्य करें।
TagsSolah Somvar Vratसावन शुरुआत3 जरूरी नियमbeginning of Sawan3 important rulesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





