- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shukrawar Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये 7 अचूक उपाय, मां लक्ष्मी से मिलेगा धन
Sarita
15 Aug 2025 10:56 AM IST

x
Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन यह दिन विशेष रूप से धन की अधिष्ठात्रि देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यह दिन मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए सबसे उचित माना जाता है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और भौतिक एश्वर्य प्रदान करने वाली देवी बताया गया है।
लिहाजा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये, अपने बिजनेस में लाभ सुनिश्चित करने के लिये, जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने के लिये क्या उपाय शुक्रवार के दिन करने चाहिए आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से।
शुक्रवार के विशेष उपाय:
अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं। तो इसके लिये शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख बना रहेगा।
अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार को पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिये शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। शुक्रवार को ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होगी।
अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिये शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं। तो उसके लिये शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं। तो शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करना चाहिए। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाने के कई मौके मिलेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेंगी।
TagsShukrawarUpayशुक्रवारउपायमां लक्ष्मीधन ShukrawarFridayRemedyMaa LakshmiWealth जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





