धर्म-अध्यात्म

Shukrawar ke Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुलेंगे बंद किस्मत के ताले और होगी धन की वर्षा

Sarita
25 July 2025 8:47 AM IST
Shukrawar ke Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुलेंगे बंद किस्मत के ताले और होगी धन की वर्षा
x

Shukrawar ke Upay: शुक्रवार धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का दिन है। इस दिन आप कुछ उपायों से माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहाँ कभी धन की कमी नहीं होती और लोग सुखी और समृद्ध जीवन जीते हैं।

शुक्रवार का दिन शुक्र को भी समर्पित है। ज्योतिष में शुक्र को धन, प्रेम, आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय करके आप माता लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र को भी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शुक्रवार की सुबह गाय को रोटी अवश्य खिलाएँ। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और घर का आर्थिक संकट दूर होगा।

शुक्रवार के दिन सुबह माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाना और बताशा चढ़ाएँ। शाम के समय केसर और चावल से बनी खीर का भोग लगाएँ। इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार की सुबह माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाना और बताशा चढ़ाएँ। शाम को केसर और चावल से बनी खीर का भोग लगाएँ। इस उपाय को करने से धन लाभ होता है।

यदि आप पुराने कर्ज से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन पाँच पीली कौड़ियाँ और एक चाँदी का सिक्का पीले कपड़े में बाँधकर तिजोरी में रखें। इससे धन की आवक बढ़ेगी और आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

यदि कुंडली में शुक्र ग्रह कमज़ोर हो, तो सुख-सौभाग्य में कमी आने लगती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियाँ आने लगती हैं। ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें।

Next Story