धर्म-अध्यात्म

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये उपाय, आर्थिक संकट होगा दूर

Sarita
31 Jan 2025 7:18 AM IST
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये उपाय, आर्थिक संकट होगा दूर
x
Shukrawar Ke Upay: धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन-दौलत और ऐश्वर्य की देवी कहा गया है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य से जुड़ी सारी परेशानियों का अंत हो जाता है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। मां लक्ष्मी चंचला हैं, वे एक जगह पर नहीं टिकती इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ-साथ कई उपाय भी करने अनिवार्य हैं। तो आइए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय किए जाने चाहिए, जानते हैं-
शुक्रवार की रात करें ये उपाय
शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उन्हें खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है।
शुक्रवार की शाम को तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस से जीवन में खुशहाली आती है। हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान दिया गया है। कहते हैं कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के समक्ष हकीक पत्थर रखने से जीवन के हर कष्ट का अंत होता है। हकीक पत्थर हरे रंग का होता है और इसे पन्ना रत्न का उपरत्न भी माना जाता है। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में धन का आगमन होता है।
शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी के स्वरूप अष्ट लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और कनकधारा स्रोत का पाठ करना चाहिए। साथ ही अष्ट लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में भी वृद्धि होती और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
Next Story