- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shukrawar ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Shukrawar ke Upay: शुक्रवार को करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Sarita
11 July 2025 11:38 AM IST

x
Shukrawar ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और भगवान शुक्र की पूजा के लिए समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन देवी और शुक्र भगवान की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. इससे जातकों के जीवन में खुशियां आती हैं. इसके साथ ही उन्हें कभी भी जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा इस दिन भगवान शुक्र की पूजा करने से जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है. ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं तो और चाहते हैं कि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों के बारे में जिक्र भी किया गया है. तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में|
शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय :
1. धन लाभ के लिए :
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे हैं तो ऐसे में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव का व्रत रखना चाहिए. मान्यता है कि लक्ष्मी वैभव व्रत रखने से जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और पैसों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं. इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है|
2. मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये खास भोग:
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है. ऐसे में अगर आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएंगे तो इससे आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों सा अंत हो जाएगा|
3. मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें:
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद कमल का फूल, खीर, और नारियल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन आपको देवी के मंत्रों का भी जाप जरूर करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होती है|
4. भगवान शुक्र की करें पूजा:
इस दिन आपको भगवान शुक्र की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही भगवान शुक्र को सफेद चंदन, सफेद फूल, और सफेद मिठाई अर्पित करें और इनके मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा|
कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों को भोजन जरूर करवाना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसती हैं|
TagsShukrawarUpayशुक्रवारकाममां लक्ष्मीप्रसन्न ShukrawarFridayworkMaa Lakshmihappy जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





