- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shukra Pradosh: शुक्र...
धर्म-अध्यात्म
Shukra Pradosh: शुक्र प्रदोष पर करें शिव परिवार की पूजा, देवता होंगे प्रसन्न
Sarita
8 May 2025 8:08 AM IST

x
Shukra Pradosh: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 मई 2025 शुक्रवार को है। इस रोज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है इसलिए इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित रहेगा। इस व्रत के प्रभाव से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में प्रेम, सौंदर्य और आर्थिक स्थिती पर अपना सर्वाधिक अधिकार रखते हैं।
शुक्र प्रदोष पूजा विधि:
शिवालय जाकर शिव परिवार का पंचोपचार पूजन करें। तिल के तेल का दीपक करें, सुगंधित धूप करें, सफेद फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, दूध से अभिषेक करें, मावे के मिष्ठन का भोग लगाएं तथा 1 माला इस विशिष्ट मंत्र का जाप करें। पूजन के बाद भोग को पीपल के नीचे रख दें।
शुक्र प्रदोष पूजा मंत्र: ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्॥
शुक्र प्रदोष के दिन करें ये उपाय:
सौभाग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ा चंदन मस्तक पर लगाएं।
पारिवारिक सुरक्षा हेतु शिवलिंग पर चढ़ा दूध पीपल पर चढ़ाएं।
धन की सुरक्षा के लिए शिवलिंग पर चढ़ी 9 कीलें घर की दक्षिण दिशा में छुपाकर रख दें।
परिवार में खुशहाली चाहते हैं तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप और शिव चालीसा का पाठ करें।
TagsShukra Pradoshशुक्र प्रदोषशिवपरिवारपूजादेवताप्रसन्न Shukra PradoshShivafamilyworshipGodpleasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





