- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shiv Puja: महादेव की...
धर्म-अध्यात्म
Shiv Puja: महादेव की पूजा से कैसे दूर करें घर के वास्तु दोष, जानें ये धार्मिक उपाय और देखें चमत्कार
Sarita
6 April 2025 11:04 AM IST

x
Shiv Puja: इंसान भले ही पूरी दुनिया घूम लेता है, लेकिन वापस आता अपने घर ही है। आज जिसके सिर के ऊपर छत है, वह दुनिया के सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक है क्योंकि घर न केवल रहने के लिए बल्कि यह सारी ऊर्जाओं का केंद्र होता है। यह एक ऐसी जगह होती है. जहां आपकी भावनाएं, विचार और कर्म एक दिशा पाते हैं। लेकिन अगर वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो जाएं, तो वह नकारात्मक ऊर्जा भी घर में आ सकती है, जिससे जीवन में संघर्ष, रोग और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।
हालांकि, इन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन दोषों को दूर करने के लिए भगवान शिव की उपासना लाभकारी मानी गई है। शिव न केवल संहार के देवता हैं, बल्कि नवनिर्माण और ऊर्जा के पुनर्संयोजन के स्वामी भी हैं। तो आज की इस खबर में हम महादेव से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कर के घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।
घर में करें शिवलिंग की स्थापना
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में शिवलिंग स्थापित करना वास्तु के अनुसार अत्यंत शुभ होता है। यह दिशा भगवान शिव की मानी जाती है और वहां शिवलिंग की उपस्थिति से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रतिदिन जल चढ़ाकर पूजन करना जरूरी है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
रुद्राभिषेक जरूर करें
शिवलिंग की स्थापना करने के बाद रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल और जल अर्पित किया जाता है। यह विधि घर के तनाव और दोषों को शांत करती है और सुख-समृद्धि लाती है। सोमवार को रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से फलदायक माना गया है। आप भी इस उपाय को कर सकते हैं।
महामृत्युंजय मंत्रों का जाप
कहते हैं कि जब महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जाता है तो यह समस्त कष्टों और दुखों का नाश कर देता है। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे” से शुरू होने वाला यह मंत्र, शिव की कृपा को आकर्षित करने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है। प्रतिदिन और शाम में इसका जाप करने से मानसिक शांति और आत्मिक स्थिरता प्राप्त होती है।
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं। सोमवार को शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर बेलपत्र अर्पित करें। इसे चढ़ाना न केवल श्रद्धा का प्रतीक होता है, बल्कि यह वास्तु दोष को भी दूर करने के लिए भी कारगर उपाय माना गया है।
शिव पुराण का पाठ
शिव पुराण में शिव तत्व का गूढ़ वर्णन मिलता है। सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन इसका पाठ करना विशेष फलदायी होता है। यह घर को ऊर्जा के स्तर पर शुद्ध करता है और दोषों को समाप्त करता है।
TagsShiv Pujaमहादेवपूजाधार्मिकउपाय Shiv PujaMahadevPujaReligiousRemediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





