- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shaniwar Upay: शनिवार...
धर्म-अध्यात्म
Shaniwar Upay: शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे सभी दोष, हर समस्या का होगा समाधान
Sarita
26 July 2025 9:31 AM IST

x
Shaniwar Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का दिन। शनि देव हर व्यक्ति के कर्मों का हिसाब रखते हैं और उसके हिसाब से ही सबको फल भी देते हैं। शनि देव विलक्षण शक्तियों वाले देवता हैं। शनि देव सूर्य पुत्र हैं, लेकिन सूर्यदेव से इनकी ज्यादा पटनी नहीं खाती। शनि देव की अशुभ स्थिति में व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिन पर शनि देव की कृपा बनती है उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। बात दें कि सूर्य पुत्र और न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। इनकी दिशा पश्चिम है और ये कृष्णवर्ण के हैं।
पंचतत्वों में से शनि देव का संबंध वायु तत्व से बताया गया है। इसके अलावा आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से शनि का संबंध है। किसी व्यक्ति की जन्मपत्रिका में शनि की स्थिति में इन सब विषयों पर विचार किया जाता है। शनि देव का वाहन गिद्ध द्वारा खींचाजाने वाला रथ है। ये धनुष, बाण और त्रिशूल धारण किये रहते हैं। शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे प्रशस्त है। लिहाजा शनिवार शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से आराम मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
शनिवार के दिन करें ये उपाय:
- अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'
- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिए शनिवार के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।'
- अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन आपको शनि के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।'
- आपके घर को किसी की काली नजर लग गई है, जिससे आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की नहीं हो पा रही हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनि देव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।' और जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित कर दें।
- अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है, एक के बाद एक परेशानियां आती जा रही हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसको अपने सामने रखकर, उस पर शनि देव के तंत्रोक्त मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक तरफ रख दें। कटोरी में रखे इस तेल का उपयोग आपको शनिवार के दिन करना है। शनिवार शनिवार के दिन आपको इस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना है।
- अगर आप पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मजबूत बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आपको शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।' आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए और जप के वक्त हाथ में काले तिल लेकर रखने चाहिए। जब जप पूरा हो जाये तो उन तिलों को अपने पास संभालकर रख लें और शनिवार शनिवार के दिन उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।
- अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनि देव के आगे जलाना चाहिए।
- अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई अर्जी डालनी है और आपको उससे संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शनिवार के दिन आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है।
- अगर आपको अपने जीवन में हर काम के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है या बहुत मेहनत करने के बाद ही आपको कोई सफलता मिल पाती है तो शनिवार के दिन आपको एक मुट्ठी काले तिल लेने चाहिए और बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही शनि देव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए।
- अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर शनि देव के मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
- अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना करते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आपको गेहूं से बनी एक रोटी पर गुड़ रखकर किसी नर भैंसे को, यानि भैंस को नहीं, केवल नर भैंसे को खिलानी चाहिए। नर भैंसे को खिलाने से ही आपके काम बनेंगे।
TagsShaniwarUpayशनिवारउपायशनिदेवकृपादूरदोषSaturdayRemedyShanidevblessingsremovedefectsजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





