- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shaniwar ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Shaniwar ke Upay: शनिवार को काले तिल से करें ये खास उपाय, शनि की बाधाएं होंगी दूर
Sarita
17 May 2025 7:29 AM IST

x
Shaniwar ke Upay: यदि जीवन में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, कार्य बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, या फिर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव आपको परेशान कर रहा है, तो शनिवार के दिन काले तिल से किए गए उपाय आपकी परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, काले तिल शनि देव को विशेष प्रिय होते हैं और इनके माध्यम से शनिदोष का शमन संभव होता है|
काले तिल का दान करें:
शनिवार को काले तिल किसी गरीब, जरूरतमंद या मंदिर में दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. यह उपाय शनि दोष और पाप कर्मों के प्रभाव को कम करता है|
पीपल पर तिल युक्त जल अर्पित करें :
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाते समय उसमें काले तिल मिलाएं. इससे पितृ दोष भी शांत होता है और मानसिक तनाव में राहत मिलती है|
तिल और तेल का दीपक जलाएं:
शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ या शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं और उसमें थोड़े काले तिल डालें. यह उपाय जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है|
तिल मिले जल से स्नान करें:
स्नान के जल में काले तिल डालकर स्नान करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है, साथ ही बुरी नज़र से भी बचाव होता है|
काले तिल व गुड़ का लड्डू चींटियों को अर्पित करें:
शनिवार को गुड़ और काले तिल से बने लड्डू चींटियों को खिलाने से अज्ञात बाधाएं दूर होती हैं और शनि ग्रह का कुप्रभाव कम होता है|
काले तिल और आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं :
आटे में काले तिल मिलाकर गोलियां बनाएं और शनिवार को किसी तालाब या नदी में मछलियों को डालें. यह उपाय शत्रुओं से रक्षा करता है और रोग व ऋण से मुक्ति दिलाता है|
TagsShaniwarUpayशनिवारकाले तिलउपायशनिबाधाएंदूरShaniwarSaturdayblack sesame seedsremedySaturnobstaclesremovedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





