- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shanidev :आज जरूर...
धर्म-अध्यात्म
Shanidev :आज जरूर पढ़ें ये आरती, शनिदेव होंगे शीघ्र प्रसन्न
Sarita
11 Oct 2025 9:21 AM IST

x
Shanidev : हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित किया गया है। वही शनिवार का दिन भगवान श्री शनि महाराज की पूजा आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। भक्त इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा करते है और व्रत आदि भी रखते है |
किसी भी देवी देवता की पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती है जबकि की उनकी आरती न पढ़ी जाए। ऐसे में अगर आप आज भगवान की पूजा और व्रत कर रहे है या फिर शनिदेव को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते है। तो ऐसे में आज शनि महाराज की आरती का पाठ जरूर करें।
शनिदेव आरती—
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ।
अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन,
करें तुम्हारी सेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
जा पर कुपित होउ तुम स्वामी,
घोर कष्ट वह पावे ।
धन वैभव और मान-कीर्ति,
सब पलभर में मिट जावे ।
राजा नल को लगी शनि दशा,
राजपाट हर लेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी,
सकल सिद्धि वह पावे ।
तुम्हारी कृपा रहे तो,
उसको जग में कौन सतावे ।
ताँबा, तेल और तिल से जो,
करें भक्तजन सेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
हर शनिवार तुम्हारी,
जय-जय कार जगत में होवे ।
कलियुग में शनिदेव महात्तम,
दु:ख दरिद्रता धोवे ।
करू आरती भक्ति भाव से,
भेंट चढ़ाऊं मेवा ।
जय शनि देवा, जय शनि देवा,
जय जय जय शनि देवा ॥
॥ श्री शनि देव आरती-2 ॥
चार भुजा तहि छाजै,
गदा हस्त प्यारी ।
जय शनिदेव जी ॥
रवि नन्दन गज वन्दन,
यम अग्रज देवा ।
कष्ट न सो नर पाते,
करते तब सेवा ॥
जय शनिदेव जी ॥
तेज अपार तुम्हारा,
स्वामी सहा नहीं जावे ।
तुम से विमुख जगत में,
सुख नहीं पावे ॥
जय शनिदेव जी ॥
नमो नमः रविनन्दन,
सब ग्रह सिरताजा ।
बन्शीधर यश गावे,
रखियो प्रभु लाजा ॥
TagsShanidevआरतीशनिदेवप्रसन्नShanidevAartipleased जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





