धर्म-अध्यात्म

Shani Upay: शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय

Sarita
29 March 2025 12:41 PM IST
Shani Upay: शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय
x
Shani Upay: कहा जाता है कि कुंडली में यदि शनि देव की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब सफलता मिलती है। वहीं शनि जब अशुभ हो तो जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। शनि देव के प्रकोप से मनुष्यों के जीवन में नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। यही वजह है कि शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन विशेष पूजा और कुछ उपाय करना लाभदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय|
पीपल की पूजा
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें। इससे आपके ऊपर शनि देव की कृपा के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
हनुमानजी की उपासना
हनुमान जी की पूजा करने वालों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है, इसलिए शनिवार को शनि देव की पूजा के साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो सूर्य अस्त होने के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
छाया दान
शनिवार के दिन लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमे अपना चेहरा देख लें। इसके बाद इस तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा कुछ शनिवार तक लगातार करने से शनि से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं।
दान करें ये चीजें
शनिवार के दिन एक किलो सप्तधान, आधा किलो काले तिल, आधा किलो काला चना, कुछ लोहे की कील, एक शीशी सरसों का तेल लें और इन सभी चीजों को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। फिर इस पोटली को शनि मंदिर में दान कर दें। इस उपाय से शनिदेव आपके सभी कष्ट दूर करेंगे।
शनिवार के दिन ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ इन दो मंत्रों का जाप करें। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनिदेव की आरती भी करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
Next Story