- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Pradosh Vrat: ...
धर्म-अध्यात्म
Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे महादेव और शनिदेव
Sarita
27 Dec 2024 11:43 AM IST
Shani Pradosh Vrat: शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती के साथ शनिदेव की भी पूजा करनी चाहिए। प्रदोष व्रत भगवान शंकर और शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। साल का आखिरी प्रदोष व्रत 28 दिसंबर 2024, शनिवार को है। जानें शनि प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और इसका महत्व-
शनि प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का करें दान-
1. शनि प्रदोष व्रत के दिन अन्न या अनाज का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। साथ ही शनिदेव का आशीष प्राप्त होता है।
2. शनि प्रदोष व्रत पर वस्त्र दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन वस्त्र दान करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन काले रंग के वस्त्र दान करने से शनि ग्रह की शुभता बढ़ती है।
3. प्रदोष व्रत के दिन फल दान करने से वैवाहिक जीवन सुखद होता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने की मान्यता है।
4. शनि प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान शनि दोष से मुक्ति दिलाता है। इसके साथ ही शादी-विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
5. प्रदोष व्रत के दिन गौ दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शनि प्रदोष व्रत का महत्व- शनि प्रदोष व्रत करने से जातक को भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है। इसके साथ ही संतान की प्राप्ति होती है।
TagsShani Pradosh Vratशनि प्रदोषव्रतदानप्रसन्नमहादेवशनिदेवShani Pradosh VratShani PradoshVratDonationPrasannaMahadevShanidevजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





