- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- दुर्लभ केदार योग के...
धर्म-अध्यात्म
दुर्लभ केदार योग के दिन शनि जयंती: तीन राशियों को मिलेगी खुशखबरी और लाभ
nidhi
13 May 2026 3:03 PM IST

x
दुर्लभ केदार योग के दिन शनि जयंती
देवघर. ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वाली शनि जयंती इस बार बेहद खास मानी जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था, इसलिए शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. साल 2026 में शनि जयंती 16 मई को पड़ रही है. खास बात यह है कि इसी दिन वट सावित्री व्रत का भी संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक ही दिन दो बड़े शुभ संयोग बनने से इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष शनि जयंती पर केदार योग का निर्माण हो रहा है, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. इस योग के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा, लेकिन खास तौर पर मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रहने वाला है.
जिन लोगों के जीवन में लगातार परेशानियां चल रही हैं, काम बिगड़ रहे हैं या फिर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव बना हुआ है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय जरूर करना चाहिए.
शनि के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए करें यह खास उपाय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शनि जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शनि की विधिवत पूजा करनी चाहिए. सरसों के तेल से शनि देव का अभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है. वहीं, शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. मान्यता है कि इस उपाय से नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में चल रही बाधाओं से राहत मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि जयंती बेहद लाभदायक साबित हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और करियर में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होने के संकेत हैं.
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं. शादी-विवाह के योग भी मजबूत बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर केदार योग का विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है.
परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहने वाला है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि जयंती किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. शनि देव की विशेष कृपा इस राशि पर देखने को मिल सकती है. जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं.
रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में मांगलिक कार्यों के योग बन सकते हैं. मानसिक चिंता दूर होगी और आत्मिक शांति का अनुभव होगा.
Next Story





