- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Jayanti: शनि...
धर्म-अध्यात्म
Shani Jayanti: शनि जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें ये काम, धन और सफलता के मामले में रहेंगे भाग्यशाली
Sarita
22 May 2025 7:07 AM IST

x
Shani Jayanti: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनि का जन्म हुआ था। 2025 में यह शुभ दिन मंगलवार, 27 मई को शनि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस रोज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी पड़ रही है। पुराणों के अनुसार शनि देव का जन्म सूर्य के स्वामित्व वाले नक्षत्र कृत्तिका में हुआ था। अत: इस दिन उनका जन्मदिन मनाए जाने का विधान है। अपनी राशि अनुसार करें ये काम, धन और सफलता के मामले में भाग्यशाली हो जाएंगे आप-
मेष राशि
हनुमान जी की पूजा करें। जरूरतमंद को जूते अथवा चप्पल दें।
वृषभ राशि
गरीबों में दही और चीनी बांटें। भगवान शिव की पूजा करें।
मिथुन राशि
हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
शनि स्तोत्र का पाठ करें। चावल और तिल का दान करें।
सिंह राशि
गेहूं और गुड़ का दान करें। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।
कन्या राशि
शिव मंदिर में जाकर पूजा करें। कंबल और वस्त्रों का दान करें।
तुला राशि
दही और चीनी का दान करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
शनि देव की पूजा से पहले हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें देसी घी के बने बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर स्वयं खाएं। लाल वस्त्रों का दान करें।
धनु राशि
पीले रंग के कपड़े पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। फिर काले तिल और वस्त्रों का दान करें।
मकर राशि
सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करें। काले वस्त्र धारण करके शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि
शनि चालीसा का पाठ करें। पशु-पक्षियों को रोटी अथवा दाना खिलाएं।
सफाई कर्मचारियों को मिठाई या फिर वस्त्र दान में दें। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
TagsShani Jayantiशनि जयंतीराशिकामधनसफलता Shani JayantiZodiac signworkmoneysuccessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





