- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Jayanti 2025: ...
धर्म-अध्यात्म
Shani Jayanti 2025: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर समस्या से मिलेगी मुक्ति
Sarita
21 May 2025 8:14 AM IST

x
Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता के रूप में पूजा जाता है. पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव की शनि जयंती मनाई जाती है. कहते हैं यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव जिस किसी पर रहता है उसके जीवन में उसे कई तरह की परेशानियां और कष्ट मिलते हैं. ऐसे में अगर आपको शनि दोष से छुटकारा पाना है, तो शनि जयंती के दिन सबसे अच्छा दिन है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को शनि के साढ़े साती और ढैय्या से जल्द मुक्ति मिल सकती है|
शनि जयंती कब है:
वैदिक पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी|
ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न:
शनि जयंती के दिन शनि चालीसा के साथ हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता हैं. इसके अलावा एक पात्र में सरसों के तेल लें और उसमें अपनी छाया देखें. फिर उस तेल का दान कर दें. कहते हैं ऐसा करने से शनि ग्रह से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है|
इन चीजों का करें दान:
शनि जयंती के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है. इस दिन पर गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच काले तिल, काली उड़द की दाल, तेल और जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए|
ना करें ये गलतियां:
शनिदेव को कर्म फल दाता कहा जाता है. कहते है कुछ गलतियां ऐसा भी होती है जिसके चलते शनि देव आपसे क्रोधित हो सकते हैं.कहते हैं जो लोग बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान करते हैं, दूसरों के साथ छल-कपट करते हैं या बेजुबानों को परेशान करते हैं,उन्हें कभी भी शनि देव की कृपा की प्राप्ति नहीं होती|
शनि बीज मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।। शनि गायत्री मंत्र – ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि । “ॐ शं शनैश्चराय नमः” “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” “ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।
TagsShani Jayantiशनिदेवप्रसन्नउपायसमस्यामुक्तिShani JayantiShanidevhappinessremedyproblemsalvationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





