- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Dev: शनिवार को...
धर्म-अध्यात्म
Shani Dev: शनिवार को कभी नहीं करना चाहिए ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप
Sarita
30 Jan 2026 11:41 AM IST

x
Shani Dev: सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है। बता दें कि शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के आधार पर फल और दंड देते हैं। तो अगर किसी व्यक्ति के कर्म बुरे हैं तो उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगेगी। वहीं अगर जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ गई तो उसे रंक से राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता है। शनिवार भगवान शनि देव का दिन है तो ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपको शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां जानिए शनिवार के दिन कौनसे काम नहीं करना चाहिए।
शनिवार के दिन न करें ये काम:
बाल न कटवाएं:
शनिवार के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम वर्जित होते हैं। तो ऐसे में अगर आप शनिवार को ये काम करते हैं तो शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं।
तामसिक चीजों से दूर रहें:
शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुआ आदि भी नहीं खेलना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम करने से आपको धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।
शनिवार को न खरीदें ये चीजें:
शनिवार के दिन लोहा, नमक, तेल और काली उड़द की दाल आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। जो लोग शनिवार के दिन ये चीजें खरीदते हैं उन्हें शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन गरीब और असहाय लोगों को न सताएं। इसके साथ ही इस दिन कुत्तों को भी परेशान न करें। इन्हें सताने वालों को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं। उन्हें शनि देव का प्रकोप झेलना ही पड़ता है।
TagsShani Devशनिवारशनि देवप्रकोप Shani DevSaturdaywrath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





