- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Dev: इन लोगों को...
धर्म-अध्यात्म
Shani Dev: इन लोगों को कभी नहीं मिलती शनि देव की कृपा, हमेशा रहते हैं परेशान
Sarita
23 April 2025 7:57 AM IST

x
Shani Dev: हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार का दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें शनि देव की कृपा कभी नहीं मिलती हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो लोग कौन हैं|
इन लोगों को नहीं मिलती शनि देव की कृपा:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग अपने फायदे के लिए दूसरों के साथ धोखा करते हैं, झूठ बोलते हैं या किसी का अपमान करते हैं, उनपर शनि देव की कृपा नहीं होती है. वहीं, जुआ-सट्टा खेलने वाले लोग और मांस-मदिरा का सेवन करने वाले लोगों को भी शनि देव का क्रोध झेलना पड़ता है. ऐसे में अगर आप में ये आदतें हैं, तो इन आदतों को आज ही छोड़ दें|
झेलनी पड़ती है शनि देव की कुदृष्टि:
ऐसा माना जाता है कि जो लोग बेजुबान जानवरों को परेशान करते हैं, तो ऐसे लोगों को शनि देव का भयंकर क्रोध झेलना पड़ता है. इसके अलावा, जो लोग गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और असहायों को परेशान करतें, ऐसे लोगों पर शनि देव अपनी कृपा नहीं रखते हैं. इन लोगों को जीवनभर तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है|
शनि देव की कृपा पाने के लिए क्या करें:
अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका यही है कि अच्छे कर्म करें. शनिवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. साथ ही, शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए हनुमान जी की आराधना करें. इसके अलावा, शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को पीपल पर जल अर्पित करके इस पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए|
TagsShani Devशनि देवकृपाblessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





