धर्म-अध्यात्म

Shani Dev: शनि देव की कृपा से चमकेगी 7 सितंबर को इन राशियों की किस्मत, जानें वजह

Sarita
29 Aug 2025 12:10 PM IST
Shani Dev: साल 2025 में 7 सितंबर का दिन विशेष है। इस दिन साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साथ ही इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि भी है। हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। न्याय के देवता शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव 7 सितंबर को कई राशियों को शुभ फल दे सकते हैं, जिससे इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी और भाग्य उदय होगा। न्याय के देवता शनि देव महाराज कुंभ राशि के स्वामी हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसीलिए उन्हें कर्म का देवता माना जाता है। इस दिन शनि देव कई राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
वृष राशि वालों के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। 7 सितंबर का दिन विशेष है। वृषभ राशि वालों पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। आज बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको व्यापार में लाभ होगा। इस दिन लोहे का दान करें और भगवान शिव की पूजा करें तथा शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ।
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन लाभदायक सिद्ध होगा। इस दिन शनिदेव की कृपा से आपको व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दिन आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है, साथ ही कोई नया सौदा भी मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दिन काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।
कुंभ राशि में शनि के ग्रहण के कारण तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दिन तुला राशि वालों को करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार और रिश्ते मजबूत होंगे। आपके अधूरे और लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि वालों को शनि मंदिर में शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए, विशेष रूप से उनके चरणों पर, साथ ही शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
Next Story