धर्म-अध्यात्म

कर्मफल दाता शनिदेव इन राशियों पर रहते है मेहरबान नहीं पड़ता अशुभ प्रभाव, जानिए क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Renuka Sahu
4 Jun 2022 3:26 AM GMT
Shani Dev, the giver of karma, lives on these zodiac signs, does not have inauspicious effects, know whether you are also included in this list
x

फाइल फोटो 

शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं...

तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्रदेव इस राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। इनके स्वभाव के कारण शनिदेव इस राशि के जातकों से प्रसन्न रहते हैं। शुक्र इस राशि के स्वामी हैं, जो सुख- सम्पन्नता के कारक ग्रह हैं। तुला राशि के जातकों को शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
कुंभ राशि
शनिदेव का आर्शीवाद कुंभ राशि पर हमेशा बना रहता है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के जातकों का स्वभाव काफी सरल होता है। इस राशि के जातक गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कुंभ राशि के लोगों के स्वभाव की वजह से शनिदेव इस राशि पर काफी मेहरबान रहते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इन राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। शनिदेव की कृपा से मकर राशि के जातकों को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक बहुत अधिक भाग्यशाली होते हैं।
Next Story