- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Special Bhog:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Special Bhog: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 5 भोग, सावन के महीने में जरूर करें अर्पित
Sarita
5 July 2025 6:53 AM IST

x
Sawan Special Bhog: इस बार सावन का महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है. हिंदू धर्म में इस पूरे महीने का बहुत महत्व है. मान्यता है कि जो भी इस महीने में महादेव को प्रसन्न कर लेता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. इसी वजह से हर कोई भोलेनाथ से सच्चे मन से प्रार्थना करता है. अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके लिए खास भोग तैयार करें. अगर आप सावन के महीने में महादेव के पसंदीदा व्यंजनों का भोग लगाएंगे तो वे जरूर प्रसन्न होंगे. यहां हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं|
पंचामृत:
बात भोलेनाथ के पसंदीदा भोग की हो रही है तो पंचामृत का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में आप चाहें तो दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत भगवान शिव को अर्पित करें। ये सावन के महीने में सबसे पवित्र भोग माना जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान है और आप व्रत में इसका सेवन भी कर सकते हैं।
साबुदाना खिचड़ी:
भगवान शिव को फलाहार का भोग लगाने का सोच रहे हैं तो साबुदाना खिचड़ी तैयार करें। साबुदाना खिचड़ी बनाना काफी आसान है, इसे बनाने के लिए बस साबुदाना को कम से कम 6-7 घंटे के लिए भिगो दें, ताकि ये अच्छी तरह से फूल जाए। अब इसे अच्छी तरह से तैयार करें और फिर भोलेनाथ को इसका भोग अर्पण करें।
शिवजी को चढ़ाने के लिए ये एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है। इसे आप चाहें तो पहले से तैयार कर सकती हैं। मालपुआ बनाकर उसे फ्रिज में ठंडा करें, ताकि ये और अच्छे लगें। बस ध्यान रखें कि इसका सेवन आप व्रत में नहीं कर सकते।
मावा के लड्डू :
मावा के लड्डू खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसलिए आप सावन के महीने में इसे तैयार करके महादेव को इसका भोग लगा सकते हैं। खास बात ये है कि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं तो इसे आप पहले से फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
खीर:
चावल और दूध की खीर भी एक ऐसा पकवान है, जिसका भोग महादेव को अर्पित किया जा सकता है। यदि आप कुछ फलाहारी पकवान बनाना चाहते हैं तो खीर की जगह मखाने की खीर भी आप तैयार कर सकते हैं। मखाने की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
TagsSawanBhogभोलेनाथप्रियभोगसावनअर्पितSawanBholenathdearbhogoffered जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





