धर्म-अध्यात्म

Sawan Somwar Vrat 2025: अगर गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय

Sarita
20 July 2025 6:38 AM IST
Sawan Somwar Vrat 2025: अगर गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय
x
Sawan Somwar Vrat 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत के दौरान अगर कोई भूल हो जाए, तो उसके लिए प्रायश्चित करना जरूरी होता है। शास्त्रों में इसके लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से न सिर्फ व्रत के दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है। यह महीना हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवां महीना होता है और शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 9 अगस्त तक चलेगा। इस पावन महीने में शिव भक्त सोमवार का विशेष व्रत रखते हैं, ताकि उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सके। लेकिन कई बार अनजाने में व्रत टूट जाता है या कोई गलती हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए |
क्षमा याचना करें:
अगर व्रत के दौरान कोई गलती हो जाए, तो सबसे पहले भगवान शिव से मन ही मन क्षमा मांगनी चाहिए। हाथ जोड़कर सच्चे मन से माफी मांगने पर भगवान अपनी करुणा दिखाते हैं और भूल को क्षमा कर देते हैं।
फिर से व्रत का संकल्प लें:
यदि व्रत दिन के पहले हिस्से में टूट गया हो, तो उसी दिन या अगले सोमवार को दोबारा व्रत रखने का संकल्प लिया जा सकता है। इसे प्रायश्चित व्रत कहा जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप:
शिव पुराण में बताया गया है कि व्रत खंडित हो जाने पर महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। यह मंत्र शिव को अत्यंत प्रिय है और इसके प्रभाव से व्रत का दोष कम हो जाता है।
गलती से व्रत टूटने पर गरीबों, जरूरतमंदों या किसी मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। अन्न, वस्त्र, धन या पूजा सामग्री का दान करने से मानसिक शांति मिलती है और प्रायश्चित भी पूरा होता है।
Next Story