- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Somwar 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Somwar 2025: सावन के आखिरी सोमवार को इस विधि से करें महादेव की पूजा, मिलेगा आर्थिक लाभ
Sarita
1 Aug 2025 8:21 AM IST

x
Sawan Somwar 2025: बता दें, 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। चूंकि यह सावन का अंतिम सोमवार है, इसलिए पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जा रहा है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। शास्त्रों में भी सावन सोमवार की महिमा का उल्लेख है। यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दूध चढ़ाने पर मानसिक शांति मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि, पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करनी चाहिए, यह बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए सावन सोमवार की पूजा विधि को जानते हैं।
पूजा विधि:
सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें।
साफ वस्त्रों को धारण करें।
अब पूजा के लिए सभी सामान को एकत्रित करें।
इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, घी, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
फिर महादेव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अब ॐ नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर धतूरा, भस्म और शमी का फूल अर्पित करें।
इसके बाद कुछ मौसमी फलों को अर्पित करें।
शुद्ध देसी घी से दीप जलाएं और ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ मंत्र का जप करें।
अब आप शिव चालीसा का पाठ और फिर आरती करें।
सफेद चीजों का जरूरतमंदों को दान करें।
शिव जी का मूल मंत्र:
ऊँ नम: शिवाय।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
शिव के प्रिय मंत्र:
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
एकाग्रता क्षमता में वृद्धि
रोग से छुटकारा
आर्थिक लाभ
स्वास्थ्य लाभ
आध्यात्मिक विकास
भय से मुक्ति
Next Story





