- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Somwar 2025: आज...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Somwar 2025: आज सावन के तीसरे सोमवार पर अपने दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाए
Sarita
28 July 2025 8:20 AM IST

x
Sawan Somwar 2025: आज यानी 28 जुलाई को भगवान शिव के प्रिय माह सावन का तीसरा सोमवार है। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने और उन्हें केवल जल अर्पित करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं, इस दिन सच्ची भावना से शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही उसे कर्ज, रोग, तनाव, कलह से मुक्ति मिलती है। यह दिन कन्याओं के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है।
सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
त्रिशूल धारी, डमरू वाले,
भोले तेरे भजन निराले।
हर दिल में बस जाए तू,
भक्तों को गले लगा ले।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
TagsSawan Somwarसावनतीसरेसोमवारदोस्तोंशुभकामनाएSawan SomwarSawanthirdMondayfriendsbest wishes जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





