- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Somwar 2025...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Somwar 2025 Dates: शुरू होने वाला है शिव भक्ति का महीना सावन सोमवार, जानें तिथियां और पूजा विधि
Sarita
27 Jun 2025 9:03 AM IST

x
Sawan Somwar 2025 Dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण या सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ समय होता है. यह माह शिवभक्तों के लिए साधना, उपवास और आस्था का पर्व बन जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र महीने में शिव-पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति आती है और विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति का योग बनता है. वहीं विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की समृद्धि के लिए सोमवार व्रत करती हैं|
सावन 2025 कब से कब तक:
सावन माह इस वर्ष 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 (शनिवार) तक चलेगा. पूरे 30 दिनों तक शिवभक्ति में डूबने का शुभ अवसर रहेगा.
सावन सोमवार व्रत तिथियां :
पहला सोमवार: 14 जुलाई 2025
दूसरा सोमवार: 21 जुलाई 2025
तीसरा सोमवार: 28 जुलाई 2025
चौथा सोमवार: 4 अगस्त 2025
प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करें (दूध, जल, शहद आदि से).
सोमवार को उपवास रखें और सात्विक आहार लें.
“ॐ नमः शिवाय” और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें.
शिव आरती का नियमित रूप से पाठ करें.
ब्रह्मचर्य का पालन करें और संयमित जीवन जिएं.
ज़रूरतमंदों को दूध या उससे बने पदार्थों का दान करें|
सावन में क्या नहीं करना चाहिए:
मांसाहार और अधिक तामसिक भोजन से परहेज करें.
क्रोध, झगड़ा और कटु शब्दों से बचें.
शिवलिंग पर केतकी के फूल और हल्दी चढ़ाने से बचें.
दिन में सोना वर्जित माना गया है.
भोलेनाथ की कृपा पाने का विशेष अवसर|
Next Story





