धर्म-अध्यात्म

Sawan Shopping:सावन में जरूर खरीदें ये चीजें, परिवार पर रहेगी शिव की कृपा

Sarita
3 July 2025 2:37 PM IST
Sawan Shopping:सावन में जरूर खरीदें ये चीजें, परिवार पर रहेगी शिव की कृपा
x
Sawan Shopping:सावन की बारिश सिर्फ प्राकृतिक नहीं, अंतरिक्षिक घटना है। सावन की बारिश मात्र मौसम नहीं है बल्कि यह देवताओं के अश्रुओं का रूप है जो पृथ्वी पर आता है जब मनुष्य प्रेम, भक्ति और क्षमा के लिए प्रार्थना करता है। सावन महीना सिर्फ जल, व्रत और शिवाभिषेक का समय नहीं, यह दैविक ऊर्जा की रीसेटिंग का मास है। इस मास में जो भी शुद्धता, भक्ति और प्रेम से किया जाए, उसका फल कई जन्मों तक रक्षा कवच बनता है। सावन की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से होगी और समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। कहते हैं सावन में भगवान शिव की पूजा करने से इसका जल्द फल मिलता है। इसके साथ ही सावन में कुछ चीजें घर लाने से शिवजी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। आइए जानते हैं सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन-सी चीजें घर लानी चाहिए-
गंगाजल:
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में गंगाजल घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। गंगाजल से भक्त शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। कहते हैं इससे हर परेशानी दूर हो जाती है।
भस्म:
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भस्म घर लाना भी शुभ होता है। भस्म से शिव अपना श्रृंगार करते हैं। सावन में भस्म घर लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
त्रिशूल:
शास्त्रों के अनुसार त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है। सावन में त्रिशूल घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में चांदी से बना त्रिशूल लाना सबसे शुभ माना जाता है।
बेल पत्र:
शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र शिवजी को बहुत प्रिय है। कहते हैं शिव जी की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी है। सावन के महीने में चांदी का बेल पत्र घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
रुद्राक्ष:
शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बने हैं। कहते हैं सावन में रुद्राक्ष घर में लाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के संतुलन के लिए भगवान शिव ने डमरू धारण किया था। कहते हैं सावन के महीने में डमरू घर लाने से सफलता मिलती है।
Next Story