- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Shivratri: सावन...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है, महाशिवरात्रि से कितनी अलग जानें दोनों में अंतर
Sarita
23 July 2025 10:19 AM IST

x
Sawan Shivratri: शिव भक्तों के लिए सावन शिवरात्रि बेहद खास होती है। यह हर साल सावन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है, जो कि आज यानी 23 जुलाई को है। महाशिवरात्रि के बाद यह शिवजी की पूजा का दूसरा सबसे अहम पर्व माना जाता है। वैसे तो पूजा सावन भगवान शिव का समर्पित होता है लेकिन इस माह में हर दिन शिव जी की अर्चना करने का विधान है। इसके साथ ही देखा गया है कि लोग सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं इसके बीच का अंतर
क्यों मनाई जाती है सावन शिवरात्रि?
सावन माह की कृष्ट पक्ष चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन या श्रावण शिवरात्रि कहा जाता है। यह भगवान शिव का प्रिय माह होने के कारण पूरा महीना भगवान शिव की पूजा और व्रत करना फलदायी होता है। ऐसे में सावन माह की शिवरात्रि का धार्मिक रूप स महत्व अधिक होता है। साथ ही इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा भी है।
समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों में से पहला रत्न हलाहल विष निकला था, जिसने संसार में हाहाकार मचा दिया था। तब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में ग्रहण किया और संसार की रक्षा की। फिर सभी देवताओं ने विष के प्रभाव को कम करने के लिए शिव जी को जल, औषधि रूप में बेलपत्र, भांग-धतूरा आदि अर्पित किया था, तब से ही सावन के माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक आदि अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई। कहते हैं कि इसी परंपरा का पालन करते हुए भक्त सावन माह में कांवड़ यात्रा पर जाते हैं।
महाशिवरात्रि क्या है?
फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर शिव-शक्ति का मिलन हुआ था यानी शिव विवाह हुआ था और महादेव ने अपने वैराग्य को त्याग दिया था। इसलिए इस शिवरात्रि पर शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
इसके अलावा, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शिवरात्रि वाले दिन महादेव पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।
शिवरात्रि की पूजा का अर्थ है, खुद को भगवान शंकर का अंश मानकर उनकी शरण में जाना, तो वहीं महाशिवरात्रि की पूजा का मतलब है मन में अग्नि तत्व को जगाना क्योंकि फाल्गुन माह के शिवरात्रि के दिन महादेव पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।
सावन शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा का विधान है, जबकि महाशिवरात्रि में शिव-शक्ति की पूजा की जाती है।
इसके अलावा, सावन शिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विधान है क्योंकि इसी माह में भगवान शंकर ने विषपान किया था। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने मां पार्वती के संग विवाह किया था।
TagsSawan Shivratriसावन शिवरात्रिमहाशिवरात्रिअंतरSawan ShivratriMahashivratridifference जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





