- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Shivratri Vrat: ...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Shivratri Vrat: सावन शिवरात्रि का व्रत कब और कैसे खोलें, नोट करें सही समय
Sarita
23 July 2025 12:56 PM IST

x
Sawan Shivratri Vrat:सावन शिवरात्रि के दिन भगवान महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन कई लोग अपने सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सावन शिवरात्रि आज 23 जुलाई को मनाई जा रही है। अगर आपने भी सावन शिवरात्रि का व्रत रखा है, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि इसका पारण कब और कैसे किया जाता है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का व्रत पारण का समय क्या है।
सावन शिवरात्रि का व्रत कब खोला जाता है?
सावन शिवरात्रि का व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद तोड़ा जाता है। मान्यता है कि शिव पूजा और व्रत पारण दोनों ही चतुर्दशी तिथि के भीतर ही कर लेने चाहिए, लेकिन व्रत पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि का व्रत सुबह चौथे प्रहर के बाद ही तोड़ा जाता है।
शुभ समय:- चतुर्दशी तिथि और सूर्योदय के बीच का समय पारण के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
पारण विधि:- शिवरात्रि व्रत खोलने से पहले भक्त स्नान करते हैं और फिर सूर्योदय के बाद व्रत तोड़ते हैं।
रात्रि पूजा:- जो भक्त रात्रि के चारों प्रहर में शिव की पूजा करते हैं, वे अगले दिन व्रत तोड़ते हैं।
सात्विक भोजन:- शिवरात्रि व्रत के पारण के समय केवल सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब है?
पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि व्रत के पारण का समय 24 जुलाई को सुबह 5:27 बजे से 6:20 बजे तक रहेगा। ऐसे में आप इसी दौरान शिवरात्रि व्रत का पारण कर सकते हैं।
शिवरात्रि के पारण में क्या खाना चाहिए?
शिवरात्रि व्रत के पारण में केवल सात्विक भोजन ही करें। व्रत खोलते समय प्याज, लहसुन, मांस, मछली और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। आप फलाहार से भी व्रत तोड़ सकते हैं।
Next Story





