धर्म-अध्यात्म

Sawan Shivratri 2025 Wishes: आज सावन शिवरात्रि पर अपनों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Sarita
23 July 2025 7:18 AM IST
Sawan Shivratri 2025 Wishes:  आज सावन शिवरात्रि पर अपनों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
x
Sawan Shivratri 2025 Wishes: हर साल आने वाली बारह शिवरात्रियों में से सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने का सबसे अच्छा अवसर माना जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और पूरे दिन भक्ति भाव से भोलेनाथ का जाप करते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा महादेव को अत्यंत प्रिय होती है और इससे जीवन में सुख, शांति और शुभता आती है। इस पावन अवसर पर आइए हम सभी भगवान शिव के चरणों में अपना प्रणाम अर्पित करें और अपनों को हार्दिक शुभकामनाएँ भेजें।
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐमें ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यह दुनिया है भोले तेरी शरण में
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में
हम तो हैं तेरे चरणों की धूल
आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
Next Story