- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Pradosh Vrat:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Pradosh Vrat: आखिरी प्रदोष व्रत पर शिव जी को इस तरह करें प्रसन्न
Sarita
6 Aug 2025 9:16 AM IST

x
=Sawan Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष व्रत को बहुत ही फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर केवल जल और बेलपत्र चढ़ाने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। महादेव के प्रिय माह सावन की त्रयोदशी तिथि पर इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस माह में प्रदोष व्रत रखने से जीवन में आने वाली बाधाएं, कर्ज, रोग और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। सावन में आने वाला यह आखिरी प्रदोष व्रत शिव की विशेष कृपा पाने का सबसे अच्छा अवसर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन महादेव को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं|
प्रदोष व्रत पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय:
इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल या कच्चे दूध से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की कामनाएं पूरी करते हैं।
शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना इस व्रत का महत्वपूर्ण अंग है। केवल एक बेलपत्र भी शिव को अति प्रिय होता है और इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शमी वृक्ष के पत्ते भी शिव पूजन में विशेष स्थान रखते हैं। प्रदोष व्रत के दिन इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है, जिससे कार्यों में सफलता और समृद्धि मिलती है।
शिवलिंग पर केसर चढ़ाना भी पुण्यकारी माना गया है। यह उपाय मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
TagsSawan Pradosh Vratप्रदोष व्रतशिव जीप्रसन्नSawan Pradosh VratPradosh fastLord Shivaplease जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





