- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Month 2025: सावन...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Month 2025: सावन माह के किसी भी सोमवार को खरीदें ये 3 चीजें, खुलेंगे सौभाग्य के द्वार
Sarita
7 July 2025 7:36 AM IST

x
Sawan Month 2025:देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो कि 09 अगस्त तक चलेगा। भोलेनाथ को समर्पित इस माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को मात्र जल अर्पित करने से भक्तों की हर मनोकामना होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको सावन माह में खरीद कर घर लाने से भगवान शिव की तो कृपा बरसती ही है साथ ही साथ घर की आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जिनको सावन के महीने में खरीदना बेहद शुभ होता है।
सबसे पहली चीज जिसका नाम है भस्म है। मान्यता है कि शिव जी की रमाई भस्म को घर में रखने से दरिद्रता कभी नहीं आती है। आप इसे सावन के किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर से ले आएं और एक चांदी की डिब्बी में रख दें। फिर पूरे महीने इस भस्म को शिव पूजा में शामिल करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में पैसों की बरकत होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में चांदी का कड़ा खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान भोलेनाथ पैरों में चांदी का कड़ा धारण किए हुए हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में चांदी का कड़ा खरीदने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती है और भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है, जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में अवश्य धारण करें।तीसरी चीज रुद्राक्ष है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीदना बेहद शुभ माना गया है। सावन के महीने में शुभ मुहूर्त में रुद्राक्ष घर लाने से व्यक्ति के तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं और व्यक्ति की सभी बीमारियों का नाश होता है।
जैसा कि सावन के महीने में शिव स्तुति का बहुत महत्व है और भोलेनाथ की स्तुति डमरू बजाकर की जाए तो महादेव अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।। तो ऐसे में अगर आप सावन के महीने में डमरू को खरीदते हैं, तो आपके सभी संकट दूर होते हैं क्योंकि डमरू के घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता। डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति होती है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है।
भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया है इसलिए यदि आप सावन के पहले सोमवार को गंगाजल लाकर घर की किचन में रखते हैं, तो इससे घर में संपन्नता बढ़ती है। इसके अलावा नाग-नागिन को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है, तो ऐसे में सावन माह में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत ही शुभ होता है।
TagsSawan Monthसावन माहसोमवारSawan MonthSawan monthMonday जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





